बनवारी लाल पुरोहित को मिली पंजाब की जिम्मेदारी, नियुक्त हुए नए राज्यपाल, होंगे चंडीगढ़ के प्रशासक भी

By: Ankur Fri, 27 Aug 2021 7:46:54

बनवारी लाल पुरोहित को मिली पंजाब की जिम्मेदारी, नियुक्त हुए नए राज्यपाल, होंगे चंडीगढ़ के प्रशासक भी

असम और तमिलनाडू के राज्यपाल रह चुके बनवारी लाल पुरोहित को आज शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल की जिम्मेदारी मिली हैं जिन्होनें वर्तमान में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की जगह ली हैं। बदनोर का कार्यकाल 22 अगस्त को समाप्त हो चुका है। वह पिछले कई दिनों से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आदेश का इंतजार कर रहे थे। इन्हें चंडीगढ़ का नया प्रशासक भी नियुक्त किया है। बनवारी लाल पुरोहित वर्तमान में तमिलनाडु में राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आदेश के अनुसार पंजाब राज्यपाल का दफ्तर सभी औपचारिक व्यवस्था बनाएगा।

81 वर्षीय बनवारी लाल पुरोहित का वर्ष 1977 में राजनीति में पदार्पण हुआ। 1978 में विदर्भ आंदोलन समिति के टिकट पर पूर्व नागपुर से विधानसभा चुनाव जीते। 1980 में दक्षिण नागपुर से कांग्रेस के विधायक बने। 1982 में नगर विकास राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली। 1984 व 1989 में कांग्रेस के टिकट पर नागपुर-कामठी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। राम मंदिर मुद्दे पर 1991 में कांग्रेस छोड़ी और भाजपा में शामिल हुए। 1996 में भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए। राजनीति के अलावा बनवारी लाल पुरोहित सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हैं।

ये भी पढ़े :

# लुधियाना : किसानो ने किया अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम का भारी विरोध, हुई नारेबाजी

# कार्तिक आर्यन ने की गुलाबी को मास्क का राष्ट्रीय रंग बनाने की अपील, ‘फ्रेडी’ लुक की Photo भी शेयर

# बूंदी : प्रेम प्रसंग में असफल रहने पर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी अपनी जान, सुसाइड नोट में हुआ खुलासा

# बिहार : केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को राजनीतिक साजिश की वजह से जान को खतरा! मांगी जेड प्लस सुरक्षा

# मौनी रॉय के इस लेटेस्ट फोटोशूट ने ढाया कहर, इंस्टाग्राम पर मचा बवाल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com